{"_id":"67b4ec00ce4724a37103a09c","slug":"bhumika-khushi-tops-in-hindi-olympiad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-584739-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हिंदी ओलंपियाड में भूमिका, खुशी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हिंदी ओलंपियाड में भूमिका, खुशी अव्वल
Wed, 19 Feb 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम 16 विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में भाग लेकर अपनी हिंदी भाषा की उत्कृष्टता का परिचय दिया। हिंदी विकास संस्थान की ओर से दिल्ली में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विश्वभर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में हिंदी व्याकरण, साहित्य व रचनात्मक लेखन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 10वीं की छात्रा भूमिका, कक्षा आठवीं की छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रमाणपत्र प्राप्त किए। विद्यालय की प्राचार्या सुचिता गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न केवल भाषा कौशल विकसित होता है, बल्कि छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
उप प्राचार्य डाल चंद गुप्ता ने बताया कि इस ओलंपियाड में भाग लेना छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा, जिससे वे हिंदी भाषा और साहित्य में और अधिक निपुण बनने के लिए प्रेरित हुए।