फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhumika and Tanu won silver medals in boxing

Kaithal News: बॉक्सिंग में भूमिका और तनु ने जीते रजत पदक

Thu, 24 Oct 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bhumika and Tanu won silver medals in boxing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी स्कूल की छात्रा भूमिका ने राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया है। ़इसी प्रकार तनु संधू ने भी रजत पदक जीता है।

महेंद्रगढ़ के कनिना में 16 से 19 अक्तूबर को हुई सीबीएसई राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छोटू राम इंडोर स्टेडियम के बॉक्सिंग सेंटर की खिलाड़ी तनु संधू ने रजत पदक जीता हैं। तनु ने प्री क्वार्टर मुकाबले में साउथ जॉन बी को हराया, क्वार्टर मुकाबले में नॉर्थजोन बी को हराया, सेमीफाइनल में साउथ जॉन ए को हराया व फाइनल मुकाबले में वेस्ट जॉन के साथ हुआ ओर रजत पदक जीत लिया। वहीं साथ अन्य खिलाड़ी दीक्षांत तंवर ने अच्छा खेल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उध्र, सीबीएसई की ओर से महेंद्रगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर 19 में 54 -57 किलोभार वर्ग में भूमिका ने कड़े मुकाबले का सामना किया और रजत पदक हासिल किया। भूमिका की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्वनी शोरेवाला व प्रधान सरल शांत मंगल ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आरकेएसडी के ये छात्र स्कूल के साथ एक दिन देश का भी नाम रोशन करेंगे। प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा ने भी भूमिका व उसके माता पिता को बधाई दी। बताया कि स्कूल बच्चों को खेलों से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाता है, ताकि बच्चे शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed