फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bhi uday sing fort, park, police, people, kaithal

भाई उदय सिंह किले में सजती है जुआरियों की महफिल, पहुचते हैं मनचले

Sun, 23 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 23 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
bhi uday sing fort, park, police, people, kaithal
किले के अंदर ताश की गड्डी के ढेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के बीच में स्थित भाई उदय सिंह का किला प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहा है। हालत यह हैं कि यह मनचले और जुआरियों का अड्डा बन गया है। वहीं किले के अंदर पार्क में करीब 100 पौधे हैं, जो अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। यहां ताश की गड्डी और शराब की बोतल इधर-उधर फेंके मिल जाएंगे। इसके अलाव दोपहर में वीरानेपन का फायदा उठाते हुए युवक युवती अश्लील हरकतें करने से भी बाज नहीं आते। जिसको लेकर शहर वासियों में काफी रोष है। शनिवार की दोपहर किले के अंदर इसी तरह के हालात थे। शहरवासियों ने पुलिस सूचना दी। महिला थाना व शहर पुलिस को सूचना देन के बाद करीब एक घंटे बाद पुलिस वहां पर पहुंची और युवक-युवतियों को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन


पार्क बदहाल, किले के अंदर गंदगी का आलम
भाई उदय सिंह के किले के पार्क में लगे करीब 100 पेड़-पौधे तोड़-मरोड़ दिए गए हैं। खुशबूदार पौधों की क्यारियों को उखाड़ दिया है। पार्क में कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों व पॉलीथिन की भरमार है।
विज्ञापन


किले के अंदर ताश की गड्डी व खाली बोतलों के ढेर
किले के अंदर ताश की गड्डियां पड़ी है। जहां पर युवक बैठकर जुआ खेलते हैं। शहर वासियों ने बताया कि दोपहर को युवक आते हैं। अंदर बैठकर ताश खेलते हैं। बीड़ी, सिगरेट का सेवन तक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
करोड़ों रुपये खर्च करके किया गया है जीर्णोद्धार

किले पर करोड़ों रुपये खर्च करके कुछ ही वर्ष पूर्व जीर्णोद्धार किया गया है। अब भी यदि इसे नहीं संभाला गया तो यह एक बार फिर खंडहर में तब्दील हो जाएगा।

महिला थाने को किया फोन नहीं पहुंची पुलिस
एक व्यक्ति ने बताया कि उसने महिला थाने के नंबर पर दो बार फोन किया। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कुछ मनचले युवक व युवतियां किले के अंदर अश्लील हरकत कर रहे थे।

शहर थाना एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि उनके पास जैसे ही सूचना मिली उन्होंने मौके पर पुलिस को भेज कर वहां से सभी को खदेड़ दिया था। दोपहर व शाम के समय पुलिस वहां पर गश्त करेगी। किसी भी शरारती तत्व को वहां पर फटकने नहीं दिया जाएगा।


नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने बताया कि भाई उदय सिंह के किले में फैली अव्यवस्था को लेकर जल्द जानकारी जुटाई जाएगी। साफ सफाई संबंधी कोई दिक्कत है तो उसको दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed