{"_id":"6935d23643c6ae442f0cb05e","slug":"bhaini-school-team-got-first-place-in-kabaddi-in-roheda-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141810-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोहेड़ा में भैंणी स्कूल की टीम को कबड्डी में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोहेड़ा में भैंणी स्कूल की टीम को कबड्डी में पहला स्थान
Mon, 08 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
07kht_27_राजौंद में गांव रोहेड़ा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। रोहेड़ा गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय लड़कियों की नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भैंणी स्कूल की टीम ने भावड़ की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
खेल आयोजक बलवान सिंह फौजी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जिनमें हरियाणा की 21 टीम और पंजाब की 3 टीमें शामिल थीं। 57 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में भैंणी स्कूल और भावड़ की टीम आमने-सामने थीं।
टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रही भावड़ की टीम को 11,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रही मुलकान की टीम के िखलाड़ियों को 5,100 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से वे खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं और रोहेड़ा में यह चौथी प्रतियोगिता रही।
प्रतियोगिता में पंजाब की संगरूर और दोआबा टीमों के बीच प्रोत्साहित मैच भी आयोजित किया गया, जिसमें दोनों टीमों को 5,100-5,100 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया।
बलवान सिंह फौजी ने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है, इसलिए जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि हार-जीत से ऊपर उठकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें, क्योंकि यही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है। वह भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी
रखेंगे और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखें।