{"_id":"6255e096ef70be1f44418fb5","slug":"bete-ka-ghar-basana-chahata-tha-bap-kaithal-news-knl104769497","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के घर को फिर से बसाना चाहता था चतर सिंह लेकिन मौत लिखी थी नसीब में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के घर को फिर से बसाना चाहता था चतर सिंह लेकिन मौत लिखी थी नसीब में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। इंप्लाइज कॉलोनी में रहने वाले 75 वर्षीय चतर सिंह पूनिया अपने बेटे के उजड़े घर को फिर से बसाना चाहता था। पुत्रवधू के साथ हुए परिवार के विवाद के बाद दोनों का तलाक हो गया लेकिन सामाजिक दबाव और बेटे का घर बस जाए, इसी चाहत में चतर सिंह ने 10 नवंबर 2021 को आर्य समाज मंदिर में बेटे व तनविका की फिर से शादी करवा दी थी। घर का कलह खत्म करने के लिए उसने बेटे-बहू को अलग रहने के लिए मकान दिया था। इसके बाद भी वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। बहू ने उसके व बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवा कर उसे तनाव में डाल दिया।
मृतक की पत्नी ने बताया कि फिर से शादी के समय उसके पति ने फैसला लिया था कि योगेश व तनविका अपने बाल बच्चों सहित अलग मकान में रहेंगे। इसके बाद बेटे-बहू मॉडल टाउन अंबाला रोड स्थित किराये के मकान में रहने लगे थे लेकिन योगेश व तनविका के बीच फिर तकरार शुरू हो गई। बहू अपने बेटे अयान को छोड़कर और बेटी किजल को साथ लेकर मायके चली गई। योगेश ने पिता को बताया कि तनविका ने फिर से गृह क्लेश शुरू कर दिया है। इसके बाद उसने मायके वालों से संपर्क किया लेकिन उनका कोई जबाब नहीं मिला। 10 दिन बाद पता चला कि तनविका ने महिला थाना कैथल में पहले दी गई शिकायत में लगाए गए घृणित आरोपों को दोहराते हुए ससुर और पति पर केस दर्ज करा दिया। इसके बाद चतर सिंह महिला थाने में गया। वहां पर तनविका और उसके परिजन उनसे मिले। वहां चतर सिंह ने उनको कहा था कि बार-बार झूठी शिकायत देकर उसे क्यों बदनाम कर रहे हो। वहां पर भी उनके साथ गाली गलौज कर धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि इन आरोपों से उसके पति आहत थे। जिसके कारण उन्होंने खुद को ही समाप्त कर लिया। गत 28 मार्च को बहू ने थाना शहर में शिकायत देकर अपने पति योगेश और ससुर चतर सिंह पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। उसका आरोप था कि उसके साथ कई बार बदसलूकी की गई।