फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Beniwal Khap bans funeral feast

Kaithal News: बेनीवाल खाप ने मृत्यु भोज पर लगाई रोक

Mon, 26 Aug 2024 03:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 26 Aug 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
Beniwal Khap bans funeral feast
कैथल। सिरटा रोड के पास स्थित जाट धर्मशाला में रविवार को बेनीवाल महासभा खाप का सातवां प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता करण सिंह पूर्व सरपंच गांव ग्वालडा ने की। सम्मेलन में प्रस्ताव पास कर मृत्यु भोज पर पूर्णतया रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान भरत सिंह बेनीवाल को सर्वसम्मति से बेनीवाल खाप का चाैथी वार प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

उप प्रधान डॉक्टर दलबीर सिंह बेनीवाल गांव राजगढ़ डोभी ने बताया कि खाप का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना है। इसमें दान दहेज, मृत्यु भोज, भ्रूण हत्या, डीजे का प्रचलन व बढ़ती नशाखोरी बंद करना शामिल है। क्योंकि यह समाज को दीमक की तरह खा रहे हैं। इसके रोकने के लिए बेनीवाल खाप पिछले 25 वर्षों से संघर्षरत है। लक्ष्मण बेनीवाल, महाशिव व सुल्तान सिंह बेनीवाल ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व प्रधान प्रोफेसर जिले सिंह बेनीवाल व सुरजीत सिंह बेनीवाल गांव बुड्ढा खेड़ा ने करण सिंह को पगड़ी भेंट करके सम्मानित किया। मंच संचालन पूर्व प्रधान सुरजीत बेनीवाल ने किया। वित्त सचिव सुल्तान सिंह बेनीवाल ने लेखा जोखा की रिपोर्ट पेश की। बाद में वर्तमान प्रधान भरत सिंह बेनीवाल जाखौली ने अपनी कार्यकारिणी का इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद चुनाव अधिकारी करण सिंह ढांडा ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में अनिल कुमार बेनीवाल समालखा को बेनीवाल खाप का महासचिव, सुल्तान सिंह बेनीवाल को दूसरी बार खाप का वित्त सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed