{"_id":"65ad762be6b1bf52d8055907","slug":"benefits-of-schemes-are-being-given-to-eligible-people-saini-kaithal-news-c-245-1-kht1001-10374-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ : सैनी
Mon, 22 Jan 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं की तरफ से रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद नायब सैनी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष व सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार की ओर से गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों तक योजनाबद्ध तरीके से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में विकास के नए अध्यायों को लिखने का काम किया गया है। आज मोदी की गारंटी पर पूरा देश विश्वास कर रहा है। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भी विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा महिला अध्यक्ष अनिता चौधरी रही।
अनिता चौधरी व वीएस चौधरी ने सभी अतिथियों को शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि 10 वर्षों में विकास की गति को तेज किया गया है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। पूर्व की सरकार के प्रधानमंत्री स्वयं बोलते थे कि केंद्र से 100 रुपये भेजे जाते हैं, परंतु धरातल पर 15 रुपये पहुंचते हैं। बाकी के 85 प्रतिशत भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे।
विज्ञापन
सैनी ने कहा कि आज विपक्ष के लोग वोट हासिल करने के लिए झूठी गारंटी दे रहे हैं, जबकि उन्होंने 55 वर्षों में क्या किया, ये सब देश की जनता जानती है। पहले गैस सिलिंडर लेने के लिए 3-3 दिन लगते थे और लंबी-लंबी लाइनें होती थी, परंतु भाजपा सरकार ने लाइनों को समाप्त किया है और घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाए हैं।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भेदभाव को खत्म करके एक समान विकास करने का कार्य किया है। आज राज्य में व्यवस्था परिवर्तन करके भाई-भतीजावाद खत्म किया है। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को आगे बढ़ाने और उनके उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, राजपाल तंवर, मुनीष कठवाड़, सुभाष हजवाना, राव सुरेंद्र, देवेंद्र पांचाल, आदित्य चौधरी, जसवंत पठानिया आदि मौजूद रहे।