Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be cautious of the cold, the Meteorological Department has issued a yellow alert.

Kaithal News: ठंड से रहें सतर्क, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

Tue, 09 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Be cautious of the cold, the Meteorological Department has issued a yellow alert.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को सुबह से चल रही तेज हवाओं और बढ़ती ठंड के कारण लोगों को दिनभर ठिठुरन का सामना करना पड़ा। धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मतलब है कि आने वाले समय में कुछ ख़ास मौसमीय स्थिति (तेज ठंड, धुंध, बारिश, या हवा) हो सकती है, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हो सकता है।

सोमवार की सुबह 9 बजे और शाम 5 बजे के बाद ठंड अधिक महसूस की गई। रात 10 बजे के बाद ठंड लोगों के लिए परेशानी बन गई। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। वातावरण में नमी होने के कारण अलसुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है, जबकि दक्षिणी हवाओं से हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही। एक्यूआई 147 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है यलो अलर्ट

n
यह सबसे गंभीर अलर्ट नहीं है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

n
लोग सामान्य गतिविधियाँ कर सकते हैं, लेकिन मौसम की स्थिति पर ध्यान रखें।

n
खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सतर्क रहें और बाहरी कामों में सावधानी बरतें।


पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे दिन का तापमान हल्का गिर सकता है और रात में तापमान थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी और ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंचने लगी हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। -डॉ. रमेश चंद्र, मौसम विशेषज्ञ

आगामी चार दिनों का ये तापमान रहने के आसार

n
8 दिसंबर : अधिकतम 23° और न्यूनतम 10° डिग्री सेल्सियस, मौसम साफ

n
9 दिसंबर : अधिकतम 24° और न्यूनतम 9° डिग्री सेल्सियस, मौसम साफ

n
10 दिसंबर : अधिकतम 23°और न्यूनतम 8° डिग्री सेल्सियस, मौसम साफ

n
11 दिसंबर : अधिकतम 23°और न्यूनतम 8° डिग्री सेल्सियस, मौसम साफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed