फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Baby born three hours ago found in cradle outside Bal Upvan Ashram

बाल उपवन आश्रम के बाहर पालने में मिला तीन घंटे पहले जन्मा शिशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Baby born three hours ago found in cradle outside Bal Upvan Ashram
श्री सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित बाल उपवन आश्रम के बाहर लगाए गए पालने में शुक्रवार को सुबह 6 बजे के करीब एक नवजात शिशु पाया गया। बच्चे के माता-पिता द्वारा उसे पालने में छोड़ा गया। आश्रम के इंचार्ज अजय श्रीवास्तव ने तुरंत सभा के प्रधान रविभूषण गर्ग को सूचना दी। उन्होंने मौके पर आकर तुरंत बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। बाल उपवन के इंचार्ज ने बताया कि उन्होंने पुलिस, बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी को किशोर न्याय कानून के अनुसार सूचना दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के मुताबिक यह बच्चा 3 घंटे पहले जन्मा था। रवि भूषण गर्ग ने बताया कि फिलहाल बच्चा नागरिक अस्पताल में रखा गया है। बच्चे की स्थिति सामान्य होते ही उसे बाल उपवन आश्रम स्पेशलाइज्ड एडोप्शन एजेंसी कैथल में रखा जाएगा।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान रविभूषण गर्ग आम जन से अपील की कि अनचाहा बच्चा और वह बच्चा जिसके अभिभावक बच्चे की देखरेख करने में सक्षम नहीं हैं, वे अपने बच्चों को सड़क या झाड़ियों में न फेंके। नियमानुसार बाल कल्याण समिति में लिखित सूचना देकर बच्चों को प्रशासन को सौंप दें। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु भगवान की देन है, जिसे हमें अपनी जान से भी ज्यादा संभाल कर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed