{"_id":"65f9ee2f3b79e095e80e79ac","slug":"babu-ananth-rams-team-won-the-bronze-medal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-351494-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाबू अनंत राम की टीम ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाबू अनंत राम की टीम ने जीता कांस्य पदक
Wed, 20 Mar 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाबू अनंत राम जनता काॅलेज कौल की पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता। काॅलेज में पहुंचने पर प्राचार्य डा. ऋषिपाल सहित समस्त स्टाफ का
स्वागत किया।
वॉलीबॉल टीम के कोच बलकार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय सिरसा में आयोजित हुई थी। इसमें प्रदेश भर से 20 महिला एवं पुरुष टीमों ने भाग लिया। महाविद्यालय के होनहार खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। जिन्हें ट्राफी के साथ 10 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया है।
प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत करने वालों को एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। यह आपकी कड़ी मेहनत और लग्न का ही परिणाम है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेला जाए तो उसके दूरगामी परिणाम मिलते है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समूचा स्टाफ मौजूद था।