फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Baba Shyam will be present in the granary today

Kaithal News: अन्न भंडार में आज विराजमान होंगे बाबा श्याम

Sun, 11 Feb 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Baba Shyam will be present in the granary today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के न्यू माडल टाउन में भव्य श्री खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव उपलक्ष्य मेंं शनिवार को प्राचीन श्री कपिल मुनि धाम से निशान यात्रा शुरू हुई।

रविवार को अन्न भंडार में खाटू श्याम विराजमान होंंगे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी कलायत तत्वाधान चली निशान यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर धार्मिक भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुई। यात्रा में महिलाओं, बड़े-बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों का धार्मिक उत्साह देखते ही बनता था। श्री खाटू श्याम मंदिर पुजारी सुनील दत्त शांडिल्य और श्री कपिल मुनि ज्योतिष एवं रत्न केंद्र प्रमुख विशाल शांडिल्य ने यात्रा से जुड़ी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करवाया।
विज्ञापन


बाद में श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी प्रधान रिटायर्ड एसडीओ रामपाल, हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन प्रांतीय कोषाध्यक्ष नंबरदार संजय सिंगला, श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी अध्यक्ष राजू कौशिक, नगर पार्षद आर एस धानियां, वीरेंद्र पुंडीर, गुलशन कांसल, एडवोकेट विपुल सिंगला, राजेंद्र बंसल, विपुल सिंगला, कैलाश गुप्ता, सोनू गोयल, गौरव भारद्वाज, सुरेंद्र सिंगला, सुरेश कोयल, संदीप कंसल, प्रिंस कंसल और दूसरे श्याम भक्तों ने यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री श्याम मंदिर कमेटी सदस्यों ने बताया कि 14 फरवरी को वसंत पंचमी पर भाजपा प्रांतीय अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा प्राण प्रतिष्ठा समारोह उपलक्ष्य में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करेंगे। कपिल मुनि धाम परिसर से निकाली गई निशान यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर पहुंची। अब 13 को बाबा श्याम, सालासर बाला जी महाराज, राम दरबार एवं शिव परिवार की नगर परिक्रमा होगी। 14 फरवरी को सुबह 9 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का क्रम शुरू होगा।


संगीत का मंच मुख्य रूप से आकर्षक का केंद्र रहेगा। इसमेंं विख्यात धार्मिक गायक बहादुर सैनी, पूजा सांवरिया बरवाला और दर्पण शर्मा मन मोहक प्रस्तुतियों के जरिए श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सरोबार करेंगे। मंच संचालन की कमान सन्नी श्याम दीवाना के हाथ रहेगी। कलायत में श्री खाटू श्याम निशान यात्रा का कदम-कदम पर पुष्प वर्षा और गुलाल के साथ अभिनंदन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed