फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Baba Mehar Singh became the head of Sida Tomar Khap

Kaithal News: बाबा मेहर सिंह बने सीड़ा तोमर खाप के प्रधान

Mon, 15 May 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 May 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Baba Mehar Singh became the head of Sida Tomar Khap
गुहला-चीका। वार्ड नंबर तीन स्थित जाट धर्मशाला में रविवार को सीड़ा गोत्र के लोगों की बैठक हुई। इस दौरान बाबा मेहर सिंह सीड़ा को तीन साल के लिए सर्वसम्मति से सीड़ा तोमर खाप का प्रधान चुना।
विज्ञापन

बैठक में गांव धरौदी, काकड़ोद, सजूमा, सेरधा, कैलरम, बलवंती, चीका, हरिगढ़, भूंसला, मैंगड़ा, सोगलपुर, कसौली, कल्लरमाजरा, सदरेहड़ी, खुशहाल माजरा, नंदगढ़, सलेमपुर, अमरगढ़ व मलिकपुर गांव के लोग शामिल हुए। बैठक में पूर्व पार्षद बलकार सिंह बल्लू ने बताया कि बैठक में गांव-गांव से आए सीड़ा तोमर गोत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए आए सुझावों पर मंथन किया। प्रधान चुने जाने के बाद मेहर सिंह सीड़ा ने सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए समाज के लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। उसे वह हर हालत में निभाएंगे।
विज्ञापन

मेहर सिंह ने घोषणा की कि एक सप्ताह के भीतर वे कार्यकारिणी का गठन कर देंगे। मेहर सिंह ने कहा कि समाज में आज नशा, बाल विवाह, दहेज प्रथा व कई अन्य प्रकार की कुरीतियां घर कर गई हैं, जिन पर चर्चा करने व उन्हें दूर करने के लिए हम सभी को मिलजुलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए निशुल्क सिलाई सेंटर खोलना, पुस्तकालय बनाना, गरीब कन्याओं की शादी करना व अन्य समाज हित के कार्यों को शुरू किया जाएगा। मेहर सीड़ा ने कहा कि बेशक खाप एक गोत्र विशेष की रहेगी, परंतु समाज के अन्य संगठनों के साथ चलकर एकता व अखंडता की मिसाल भी कायम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान खाप पंचायत में मौजूद लोगों ने दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद राजेश सीड़ा, मेहर सिंह गुरमुख, बलकार सीड़ा, ज्ञान सिंह, ईश्वर धरोदी, बलबीर सरपंच, चांदी खुशहाल माजरा, बलजीत करोड, रक्खा काकड़ोद, राजेश सजुमा, शेर सिंह सेरधा, महिन्द्र भूंसला, धर्म सिंह मैंगड़ा, गुरनेक नंबरदार, पार्षद काली, काला पहलवान, इकबाल बाबा, जगरूप मास्टर, करनैल, बिंदा सीड़ा, पाल सीड़ा, प्रदीप सीड़ा, हरजिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed