{"_id":"66c7c5c1ec3d48042e0d3f64","slug":"baba-kaithal-news-c-18-1-knl1004-458288-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाबा तेरी कृपा से जीवन संवर रहा है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाबा तेरी कृपा से जीवन संवर रहा है...
Fri, 23 Aug 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में वीरवार की प्रभातफेरी राधे श्याम अरोड़ा के निवास पर आयोजित की गई। कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान संजय आहुजा ने बताया कि ये प्रभातफेरियां श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक चलेंगी। प्रभातफेरी में सुबह के समय जब ठाकुर जी की ध्वजा लेकर श्रद्धालुओं ने नगर परिक्रमा की तो पूरे नगर का वातावरण कृष्णमय हो गया।
मंदिर में पहुंचने पर ठाकुर जी की ध्वजा का श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। प्रभात फेरी का आरंभ गणेश वंदना से किया गया। भजन गायक राजीव मिढा ने अपने भजन तुम्ही श्याम अपने और सब पराये काम पड़ा तो तुम्हीं याद आए और धीरज गंभीर ने अपने भजन अपनी पायल का घुंगरू बना लो मुझे और गितांशी आहुजा ने अपने भजन बाबा तेरी कृपा से जीवन संवर रहा है, से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया।