फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AYUSH department checked the health of school children

Kaithal News: आयुष विभाग ने जांचा स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
AYUSH department checked the health of school children
बच्चों जांच करते डॉक्टर की टीम। विज्ञप्ति - फोटो : 1
कलायत। हरियाणा सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयुष स्वास्थ्य विभाग कलायत की मोबाइल हेल्थ टीम ने राजकीय माध्यमिक और राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ पांडवा के 69 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलायत से पहुंची टीम में शामिल डॉ. रेणु, डॉ. पंकज और डॉ. अनिल कुमार ने बच्चों के वजन व ऊंचाई के माप के साथ-साथ आंख, नाक, गले, दांत और त्वचा से जुड़ी बीमारियों की जांच की। जांच के दौरान राजकीय माध्यमिक विद्यालय के चार और प्राथमिक विद्यालय के चार विद्यार्थियों में दांतों में कैविटी, कमजोर दृष्टि बोलने में परेशानी और त्वचा संबंधी रोग पाए गए जिन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए। जांच शिविर के दौरान डॉ. रेणु ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। डॉ. पंकज ने बच्चों में खून की कमी के कारण और बचाव की जानकारी दी।

बच्चों जांच करते डॉक्टर की टीम। विज्ञप्ति

बच्चों जांच करते डॉक्टर की टीम। विज्ञप्ति- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed