फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness raised about menstrual hygiene

Kaithal News: मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Awareness raised about menstrual hygiene
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के भीष्म व झांसी ओपन ग्रुप व इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप ने संयुक्त रूप से विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। श्री नर नारायण सेवा समिति की ओर से संचालित शिक्षा केंद्र, केशव माधव व पंत नगर बस्ती में किया, जहां युवतियों, महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देशानुसार रेड प्राइड वीक 22 से 28 मई तक मनाया गया, जिसमें हमने विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास परियोजना, गुहला की सुपरवाइजर दीप्ति शर्मा रहीं।
विज्ञापन


स्काउट परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि का स्वागत स्कार्फ पहनाकर किया व कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट प्रार्थना से की। अपने संबोधन में दीप्ति शर्मा ने बताया कि विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस प्रत्येक वर्ष 28 मई को मनाया जाता है। मासिक धर्म चक्र औसतन 28 दिनों का होता है और यह आमतौर पर 5 दिनों तक चलता है, इसी कारण इसे 28 मई को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़कियों को मासिक धर्म के समय कपड़े की बजाय सैनिटरी नेपकिन का प्रयोग करना चाहिए और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी, जो इस दिशा में जागरूकता और सुविधा बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।

इंडियन स्काउट एंड गाइड से विजेता बूरा ने कहा कि आज भी न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी कई महिलाएं व युवतियां इस विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से वंचित हैं, जिससे थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।


इस मौके पर पिंकी, गुंजन, पूर्वा, गंगा, कोमल, अंजलि व रोवर सुनील, विकास, वेंकटरमन, गौरव, अंकित, सुभाष, दिलखुश, अंकुश, अमन, अंकुश कुमार, पवन, दीपक, शिक्षा केंद्र से अमृत, सपना, विक्रम, अंजू पुनिया व मोनिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed