फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness is being created for Mission Buniyaad, Super-100

Kaithal News: मिशन बुनियाद, सुपर-100 के लिए किया जा रहा जागरूक

Thu, 28 Nov 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Awareness is being created for Mission Buniyaad, Super-100
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत 18 नवंबर से खंड स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में कक्षा आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

इस दौरान उन्हें योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

जिले में अब तक राजौंद खंड में मिशन बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम की जागरूकता के लिए सेमीनार का आयोजन किया जा चुका है। जबकि सीवन, चीका और कैथल खंड में कार्यक्रम आयोजित जाना बाकी है। सेमिनार में अभिभावकों को मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल कुमार ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया नींव कार्यक्रम है।बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुनियाद कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए हैं, जिन्होंने आठवीं कक्षा पानीपत के सरकारी स्कूल से पास की हो व सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 10वीं कक्षा राजकीय विद्यालय से पास की हो। स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed