फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness against drug addiction is essential

Kaithal News: नशे के खिलाफ जागरूकता जरूरी

Tue, 27 May 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Awareness against drug addiction is essential
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। पुलिस ने सोमवार को गांव-गांव जाकर एसपी आस्था मोदी के निर्देशाें पर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूकता रैली, सेमिनार और वर्कशॉप के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और नशे की लत से ग्रस्त लोगों के पुनर्वास संबंधी जानकारी प्रदान की।

एसपी आस्था मोदी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का प्रयोग करने से बचें और अपने परिवार के लोगों को भी बुरी लत से बचाते हुए अपने आस पड़ोस में नशा ना करने के बारे में जागरूक करें। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा मुक्त अभियान में पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा निरंतर रूप से सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ कैथल पुलिस मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस की ओर से आमजन को संदेश दिया जा रहा कि नशा समाज के लिए ऐसी दीमक है जो समय से पहले ही जीवन को समाप्त कर देती है। नशीले पदार्थ व्यक्ति को न केवल शारीरिक हानि पहुंचाता है बल्कि उसके परिवार के साथ-साथ समाज को भी अपनी चपेट में लेकर सामाजिक वातावरण को दूषित भी करता है। किसी भी नशा तस्कर की सूचना पुलिस को तुरंत दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कलायत थाना प्रबंधक रामनिवास शर्मा ने सोमवार को थाना परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं के साथ बैठक की। इस दौरान नशा के खिलाफ जनजागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार की।

थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और इससे अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो लोग नशे के कारोबार में लिप्त हैं और इससे संपत्ति बना रहे हैं उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त की जाएगी।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी की अगुवाई में पुलिस विभाग ने ऐसे मामलों की पहचान शुरू कर दी है। इसके तहत जल्द ही तस्करों की संपत्तियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने समाज से अपील की कि नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें।

बैठक में मौजूद भाकियू नेता गुरनाम सहारण और समाज सेवी बिल्लू चंदाना ने कहा कि नशे के परिणाम बेहद गंभीर हैं। इसलिए इस दिशा में ठोस कानूनी कार्यवाही जरूरी है।


उन्होंने कहा कि जागरूकता फैलाने के लिए रैली, पोस्टर अभियान और नाटक मंचन जैसे कार्यक्रमोंं का आयोजन हो। थाना प्रबंधक ने इन सभी सुझावों की सराहना की और कहा कि पुलिस विभाग हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से रोकने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed