फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Avoid tempting offers, do not share account details

Kaithal News: लुभाने ऑफरों से बचें, खाते की जानकारी न करें साझा

Tue, 27 May 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Avoid tempting offers, do not share account details
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर ठग लोगों को लुभावने ऑफर देकर अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतकर ही धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि लुभाने ऑफरों से बचें और किसी के झांसे में न आए और न ही खाते की किसी से जानकारी साझा करें। 

इस संदर्भ में कैथल पुलिस ने जागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी की है। खासकर लुभावने लोन के ऑफरों पर सतर्क रहने को कहा है। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए खुद को जागरूक व सावधान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के समय ठग साइबर अपराध अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसलिए अधिक सावधानी की जरूरत है। एसपी ने कहा कि फोन में प्राप्त ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा ना करें। ना ही किसी फोन में प्राप्त किसी अंजान लिंक आदि पर क्लिक करें। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सिक्योरिटी लगाकर रखे। अपने अकाउंट का मजबूत पासवर्ड बनाएं और समय-समय पर बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी ऑनलाइन एप से लोन ले रहे हैं तो सावधान रहें। क्योंकि पहले ये ऐप चंद मिनट में ऑनलाइन लोन देते हैं और लोन अप्रूवल करवाने के नाम पर एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाकर फोन हैक कर लेते हैं। इसके बाद फोन से सभी निजी डेटा चुरा लेते हैं। इसके बाद लोन लेने वाले ग्राहक के परिजनों या दोस्तों को अश्लील मैसेज भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं। हर किसी एप्लीकेशन से लोन नहीं लेना चाहिए और लोन लेने से पहले सभी शर्तों को पढ़ना चाहिए ताकि साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकें।


एसपी ने कहा कि मनी ट्रांसफर एप्लीकेशन आदि को सावधान पूर्वक प्रयोग करें। जब भी आप इन एप के द्वारा अपने बैंक की पिन डाल रहें है तो पैसा आपके खाते से किसी दूसरे के खाते में जा रहा है। इन एप के माध्यम से प्राप्त मनी रिक्वेस्ट आदि पर क्लिक ना करें। इसे तुरंत डिलीट कर दें। इसके किसी भी ऑफर या किसी प्रकार के लालच में ना फसें।

एसपी ने कहा कि अगर किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो तुरन्त नेशनल साइबर ठगी शिकायत पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed