{"_id":"63655e6aa11457691f2e0bcd","slug":"auditorium-ready-at-a-cost-of-1-25-crore-will-start-soon-kaithal-news-knl1264590117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम तैयार, जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम तैयार, जल्द होगा शुरू
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बना ऑडिटोरियम। संवाद
- फोटो : Kaithal
कैथल। जिलेभर के स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। शहर के जींद रोड स्थित जाखौली अड्डा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनने वाला प्रदेश का पांचवां ऑडिटोरियम बनकर लगभग तैयार हो गया है। इसका निर्माण कार्य करीब छह महीने से चल रहा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि 20 नवंबर के बाद ऑडिटोरियम का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि यह ऑडिटोरियम जिले के स्कूली विद्यार्थियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा। इससे पहले स्कूल स्तर पर ऑडिटोरियम कुरुक्षेत्र, पानीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्थित हैं। जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में इसका निर्माण कराया जा रहा है। इस ऑडिटोरियम के निर्माण में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत आई है। यह 120 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा है।
ऑडिटोरियम की ये होगी खास सुविधाएं
आडिटोरियम 120 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा और अंग्रेजी के अक्षर ‘यू’ की शेप में बनाया गया है। सामने बड़ा मंच व पीछे खाली जगह के साथ ही दोनों तरफ लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग ड्रेस बदलने का कक्ष बनाए गए हैं। मुख्यातिथि के लिए खाने-पीने की व्यवस्था के लिए किचन की भी व्यवस्था की जाएगी। ऑडिटोरियम में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां केवल शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन की तरफ से भी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट के तहत ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। करीब 15 दिनों में यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसका शुभारंभ होगा। - सजल सिंह, एसडीओ, समग्र शिक्षा अभियान, कैथल।