{"_id":"67520f4ceeef3ffbbd04a555","slug":"attention-dengue-patient-larvae-found-at-76-places-kaithal-news-c-18-1-knl1004-533976-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सावधान! डेंगू का मरीज, 76 जगहों पर मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सावधान! डेंगू का मरीज, 76 जगहों पर मिला लार्वा
Fri, 06 Dec 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में एक दिन के अंतराल के बाद वीरवार को फिर से डेंगू का नया संक्रमित मरीज मिला है। यह डेंगू संक्रमित मरीज पाई में मिला है। इस प्रकार अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।
उधर, वीरवार को जिले में 76 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के नौ हजार 874 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर की लार्वा की जांच की। दूसरी ओर 21 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। अब तक 4376 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं।
इसके साथ ही अब तक 4250 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जिले में डेंगू के केस नहीं मिल रहे थे, जिसे लोगो ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन
अब फिर एक नया केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर पूरी तरह अलर्ट है और जगह जगह डेंगू के मच्छर का लार्वा चेक किया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ जिले में डेंगू व चिकनगुनिया के टेस्ट कराने का मूल्य निर्धारित किया गया है। डेंगू एलाइजा टेस्ट 600, चिकनगुनिया एलाइजा 600 और चिकनगुनिया का आरटी पीसीआर टेस्ट का रेट 1 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। सभी प्राइवेट अस्पताल व लेबोरेटरी संचालकों को नोटिस भेजा गया है। यदि कोई भी अस्पताल संचालक व लैब संचालक मरीज से इन टेस्टों के ज्यादा रुपए लेता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन