{"_id":"6914ea1e899027c3a702f0e6","slug":"attack-with-axes-in-mobile-sim-dispute-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140559-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोबाइल सिम विवाद में गंडासियों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोबाइल सिम विवाद में गंडासियों से हमला
Thu, 13 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक को ले जाते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंबाला रोड पर एक युवक पर उसके ही रिश्तेदारों ने गंडासियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल युवक सोनू ने बताया कि उसने अपने नाम से एक मोबाइल सिम कार्ड लिया हुआ था, जिसे बाद में अपने रिश्तेदारों को दे दिया था क्योंकि उनके ओटीपी उसके मोबाइल पर आते थे। कुछ समय बाद, उन्हीं रिश्तेदारों में से किसी ने उस नंबर से तीसरे व्यक्ति को धमकी भरे शब्द कह दिए, जिससे विवाद बढ़ गया। जब उस व्यक्ति ने नंबर की डिटेल निकलवाई, तो वह सोनू के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई।
सोनू ने बताया कि वह अपनी सिम कार्ड वापस लेने और बात स्पष्ट करने के लिए रिश्तेदारों के पास गया, जहां कहासुनी के बाद उन्होंने उस पर गंडासियों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।