फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'My Bharat' quiz to be held in 100 schools in Pundri today; 5,000 students to participate

Kaithal News: पूंडरी के 100 स्कूलों में आज होगी माय भारत क्विज, 5000 विद्यार्थी लेंगे भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
'My Bharat' quiz to be held in 100 schools in Pundri today; 5,000 students to participate
पूंडरी। बुधवार को पूंडरी ब्लॉक के 100 स्कूलों में माय भारत क्विज की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया और शिक्षा विभाग कैथल की ओर से आयोजित इस परीक्षा में करीब 5000 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

स्कूलों के नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ उन्हें देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना है। परीक्षा में विद्यार्थियों से 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनके माध्यम से उनके सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और ऐतिहासिक विषयों की समझ का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मूल्यों और देश की विरासत से जोड़ने का प्रयास
माय भारत क्विज के जिला नोडल अधिकारी कुशल कुमार और विनोद आर्य ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर देश की विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों को समझने का अवसर देती हैं। इससे विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और गौरव की भावना विकसित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र मिलेंगे
सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि क्विज का उद्देश्य युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना और उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि क्विज के पहले चरण के तीन विजेता विद्यार्थियों को सांसद नवीन जिंदल की ओर से नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जा चुके हैं। दूसरे चरण के तीन विजेता विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed