फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on sarpanch and his side people in Majri village

Kaithal News: माजरी गांव में सरपंच और उसके पक्ष के लोगों पर हमला

Fri, 19 May 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Attack on sarpanch and his side people in Majri village
कैथल। माजरी गांव में एक कोठी की निशानदेही के दौरान 10 आरोपियों ने मिलकर सरपंच और उसके पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव माजरी निवासी सतनाम सिंह ने गुहला पुलिस को शिकायत दी कि वह गांव का मौजूदा सरपंच है। उसके दादा के भाई गुरचरण की मृत्यु हो चुकी है। गुरचरण की कोठी शामलात की जमीन में है। कोठी का मीटर भी गुरचरण के नाम है। उसमें गुरचरण की लड़की रानी कौर रह रही है।
विज्ञापन


उसकी पहले दो बार निशानदेही हो चुकी है। एसडीएम के आदेशानुसार 16 मई को तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी की मौजूदगी में उसकी निशानदेही हो रही थी। उसी समय आरोपी कर्ण, सतबीर, परमजीत, संतोख, केवल सिंह, मलकीत, धर्मपाल, जसविंद्र, विरेंद्र व हरदीप ने उसे व उसके पक्ष को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। तनाव को देखते हुए तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी मौके में चले गए। जहां आरोपियों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। सतबीर ने अपनी पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। अन्य व्यक्तियों ने आकर उनका बचाव किया। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed