फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   atm theft

ढांड में एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
atm theft
atm theft - फोटो : Kaithal
कस्बा ढांड में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस नाम का उनमें कोई खौफ नहीं है। चोरों को शायद पता है कि रात के समय पुलिस इस इलाके में गश्त नहीं करती। इससे आरोपी चोरी की घटना को आसानी से अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। बुधवार को देर रात चोर मेन बाजार के सामने कुरुक्षेत्र रोड पर ओबीसी बैंक के बाहर लगे एटीएम में घुसे, लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। वारदात का पता सुबह उस वक्त लगा, जब बैंक का सफाई कर्मचारी आया उसने एटीएम के शटर का ताला टूटा हुआ मिला। सफाई कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। इसके बाद मैनेजर अन्य कर्मचारियों के साथ बैंक में पहुंचा और घटना की सूचना ढांड पुलिस और बैंक के उच्चाधिकारियों को दी। मैनेजर ने बताया कि हर रोज की तरह बैंक का सफाई कर्मचारी रात लगभग नौ बजे एटीएम का शटर बंद करके ताला लगाकर चला गया। रात के समय चोर टीएम के शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और मशीन को तोड़कर उससे रुपये निकालने का प्रयास किया। मैनेजर ने बताया कि मशीन के लगभग हर हिस्से को तोड़ा गया, लेकिन जहां कैश होता है वह भाग सुरक्षित था, जिससे लगता है कि एटीएम मशीन में रखा गया कैश सुरक्षित है। कैश कितना है और सुरक्षित है इसके लिए बैंक द्वारा विशेषज्ञों को बुलाया गया है। मौके पर पहुंचे ढांड थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि ओबीसी के मैनेजर ने एटीएम का शटर टूटने व चोरी किए जाने की लिखित में शिकायत दी है। मौके पर आकर एटीएम रूम सहित आसपास की जांच की गई है। फिंगर प्रिंट के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। सीआईए की टीम ने भी मौके का मुआयना किया है। बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज में एक बजकर 30 मिनट पर एक व्यक्ति हेल्मेट पहन कर बैंक परिसर की ओर आता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने कैमरे की तार तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है। जिससे वह कैमरे में कैद नहीं हो पाया। मामले की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed