{"_id":"57a388534f1c1bc3762ba6ee","slug":"atm-sp-police-close-the-atm-between-11pm-t0-5-am-bank-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को नकदी की पड़े जरूरत तो न जाएं एटीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को नकदी की पड़े जरूरत तो न जाएं एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखे जाए एटीएम
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। यदि आपको रात को नकदी की जरूरत पड़े तो भूल कर भी एटीएम पर न जाएं क्योंकि रात 11 बजे से सुबह के 5 बजे तक आपको एटीएम बंद मिलेंगे। पहले तो बैंक प्रबंधन ही सुरक्षा व्यवस्था न होने का हवाला देकर रात को अधिकांश एटीएम बंद रखते थे लेकिन अब एसपी ने ही आधिकारिक रूप से रात को एटीएम बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है।
अब सवाल यह उठता है कि यदि किसी को रात के समय नकदी की जरूरत पड़े तो वह कहां जाएगा? पहले ही लोग रात में अधिकांश एटीएम बंद रहने से परेशान थे। अब एसपी का यह आदेश कोढ़ में खाज का काम करेगा।
बैंक प्रबंधन एक तरफ तो 24 घंटे सेवा देने का दावा करता है वहीं एटीएम पर सुरक्षा गार्ड सहित सुरक्षा के उपाय करने को लेकर गंभीर नहीं हैं। वहीं अब पुलिस ने भी रात को एटीएम बंद करवाकर एक तरह से अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। मालूम हो कि जिले में करीब 126 एटीएम हैं, जिसमें से महज 58 पर ही सुरक्षा गार्ड तैनात हैं।
विज्ञापन
अधिकतर एटीएम पर नहीं हैं सुरक्षा गार्ड
24 घंटे सेवाएं देने का दावा करने वाले बैंकों की एटीएम सेवा में ही पोल खुल रही है। अधिकतर बैंकों के एटीएम मेें सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। जिस कारण रात को लगभग सभी एटीएम बंद हो जाते हैं। जिन एटीएम पर गार्ड भी हैं, वे भी रात को शटर डाउन कर इसे बंद कर देते हैं। जिसका खामियाजा आपात स्थिति में नकदी न मिलने पर आम आदमी को भुगतना पड़ता है।
एसपी ने जारी किए निर्देश
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने जिले के सभी बैंक प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में सभी बैंक मैनेजर को बैकों के एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे निर्देश दिए गए। विभिन्न बैकों के प्रबंधकों को एसपी द्वारा पत्र लिखा जा रहा है। जिसमें रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी एटीएम कक्ष के शटर बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि एटीएम को उखाड़ कर ले जाने और चोरी होने पर बैंक व एटीएम के सुरक्षा गार्ड की भी जवाबदेही होगी। कुछ समय पहले अपराधी तत्वों द्वारा करीब 22 लाख रुपये सहित एक एटीएम उखाड़ ले जाने की घटना हुई है।
पुलिस की फूली सांसें, बैंक अधिकारी नहीं हैं गंभीर
शहर में एटीएम लूट की वारदात के बावजूद किसी भी बैंक मैनेजर के चेहरे पर किसी तरह की कोई भी शिकन व चिंता नहीं दिखाई देने पर एसपी हैरान रह गए। एसपी ने कहा कि पुलिस की सांसें फूली हुई है वहीं बैंक गंभीर नहीं है। एटीएम का बीमा होने कारण बैंक को राशि मिल जाती है जिसके कारण मैनेजर एटीएम की सुरक्षा पर रुचि नहीं लेते हैं।
बीमा के कारण हलके में ली जा रही है एटीएम की सुरक्षा
एक आला बैंक अधिकारी ने बताया कि बैंक अधिकारी इसीलिए ज्यादा चिंतित नहीं रहते, क्योंकि इन एटीएम व बैंकों का पूरी तरह से बीमा होता है। बीमा कंपनियों को काफी रेवन्यू मिल जाता है तो एकाध वारदात की भरपाई करने में उन्हें भी ज्यादा परेशानी नहीं होती। पुलिस इसीलिए गंभीरता से नहीं लेती कि यह पैसा बैंकों का होता है, बैंकों को बीमा कंपनी से मिल जाता है।
अधिकतर बैंक और एटीएम लूट की वारदातें अभी तक अनसुलझी
जिले में अधिकतर बैंक व एटीएम लूट की वारदातें अभी तक अनसुलझी हैं। करीब तीन साल पहले अनाज मंडी के निकट 46 लाख रुपये की लूट, करनाल रोड पर पीएनबी के गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटने, हाबड़ी से एटीएम मशीन उखाड़े जाने जैसी कई वारदातें अभी तक अनसुलझी हैं।
बैंक अधिकारियों से कई बार चर्चा हुई है। एटीएम पर सुरक्षा गार्ड रखने सहित अन्य उपाय करने को लेकर। अभी तक कई एटीएम बिना सुरक्षा गार्ड के हैं। यह बात सही है कि रात को कई एटीएम बंद हो जाते हैं। लेकिन सुरक्षा उपाय भी जरूरी हैं।
टीके राणा, मैनेजर, लीड बैंक, कैथल
बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई है। रात को सुरक्षा उपाय के चलते 11 बजे से लेकर 5 बजे तक एटीएम बंद रखने के लिए कहा गया है। बैंक अधिकारियों को एटीएम पर सुरक्षा गार्ड सहित अन्य उपाय करने के लिए कहा गया है। कई बैंक अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं। तो वारदात की जवाबदेही भी उन्हीं की होगी। इसके अलावा थाना प्रबंधकों को आदेश दिए गए हैं कि वे एटीएम व बैंकों के आस-पास गश्त करें। समय-समय पर सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह, कैथल