{"_id":"8ff3308d6ca765da51b08eefa8a4e6d2","slug":"assesment-test-today-teacher-bycotted","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट की तैयारियां पूरी, शिक्षक विरोध में डटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट की तैयारियां पूरी, शिक्षक विरोध में डटे
कैथल
Updated Mon, 26 May 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों की ली जाने वाली सर्वेक्षण परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है। कलायत में शिक्षकों की इस सर्वेक्षण परीक्षा के लिए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक ही परीक्षा केंद्र में करीब आधा दर्जन कमरों को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है।
एक ओर जहां शिक्षकों द्वारा इस परीक्षा का पूरी तरह बहिष्कार करने का ऐलान किया हुआ है, वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारियों को इस प्रकार से अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं कि सुबह परीक्षा के समय किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलायत में बनाए गए परीक्षा केंद्र की तैयारियों में लगे मुख्य परीक्षा नियंत्रक डा. कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र में सुबह करीब 130 जेबीटी शिक्षकों द्वारा सर्वेक्षण परीक्षा दी जानी हैं, जिसके लिए करीब आधा दर्जन कमरों को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जहां जिला मुख्यालय से अन्य सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है। वहीं प्रश्न पत्र सुबह जिला मुख्यालय से दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिक्षक को एक ही दिन में दो परीक्षा देनी हैं, जिसके लिए जहां एक परीक्षा का समय सुबह रखा गया है वहीं, दूसरी परीक्षा बाद दोपहर आयोजित की जाएगी।