फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Assault with salesman at petrol pump, case against four

Kaithal News: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट, चार पर केस

Tue, 18 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Assault with salesman at petrol pump, case against four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका के अरनौली गांव में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान चार आरोपियों में पेट्रोल पंप के कार्यालय के शीशे भी तोड़ दिए। जब सेल्समैन ने शोर मचाया तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब के कलसा गांव निवासी मंजीत सिंह ने चीका थाना में दी गई शिकायत में बताया कि उसका अरनौली गांव किसान फ्यूल स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। 15 फरवरी की रात करीब आठ बजे उसका सेल्समैन पेट्रोल पंप पर मौजूद था। उसी समय तीन आरोपियों ने जाकर सेल्समैन चंद्रकांत व अन्य से रुपये मांगे।
विज्ञापन


इस पर चंद्रकांत ने रुपये देने से मना कर दिया। इतना कहने के बाद रुपये मांगने आए आरोपी सिकंदर सिंह निवासी लंडाहेड़ी, जंटा सिंह निवासी गांव उप्पली पंजाब व तलवंत सिंह व एक अन्य ने उसके सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। चारों आरोपियों ने पंप के कार्यालय व कमरे का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सेल्समैन ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी भी दी है।

चीका थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई घटना

सेल्समैन के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। सोशल मीडिया पर घटना के फुटेज में आरोपियों की सारी हरकत दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed