फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Asmi got the title of Miss Beautiful

Kaithal News: असमी को मिला मिस ब्यूटीफुल का खिताब

Fri, 18 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Asmi got the title of Miss Beautiful
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी में बीए अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने अपने बेहतरीन लुक का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान असमी कौशिक बनी को मिस ब्यूटीफुल का खिताब मिला। इसी प्रकार खुशी मिस क्यूटेस्ट और मिस इंटेलीजेंट मिलन बनीं।

इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अमिता ने छात्राओं को शुभ आशीर्वाद देखकर किया। प्राचार्या ने छात्राओं को भविष्य में संतुलन तथा संयम बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा ख़ुश रहना सीखें।उन्होंने छात्राओं को बताया कि भविष्य के लिए अपना वर्तमान खराब मत करें। खूब मेहनत के साथ जीवन को खुल कर जिएं। इस अवसर पर सभी प्राध्यापिकाओं ने म्यूजिकल चेयर गेम में हिस्सा लिया तथा सभी छात्राओं ने इसका भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्राओं ने कई बेहतरीन प्रस्तुतियां भी दीं। उन्होंने विभिन्न तरह के नृत्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया। इस दौरान मिस ब्यूटीफुल का ताज असमी कौशिक को पहनाया गया। मिस इंटेलीजेंट मिलन रही, मिस सिम्पलेसट वंदना को बनाया गया तथा मिस क्यूटेस्ट खुशी को बनाया गया। इसके साथ सुंदर पहरावे के लिए रिचा को चुना गया। कार्यक्रम में पूंडरी के कई पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed