{"_id":"6a10adc69ba33bfb6d016c03","slug":"asi-carrying-arrest-warrant-attacked-fir-registered-for-obstruction-of-government-work-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149756-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंचे एएसआई पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंचे एएसआई पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा की प्राथमिकी दर्ज
Sat, 23 May 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 23 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुराड़ रोड कलायत नहर के पास गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंचे एएसआई पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एएसआई ने आरोपी के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप भी लगाया है।
हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई राजेश कुमार ने थाना कलायत पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से थाना कलायत में कार्यरत हैं। 21 मई की दोपहर करीब दो बजे वह पंजाब नेशनल बैंक बनाम प्रभात मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट लेकर कुराड़ रोड स्थित नहर पुल के पास प्रभात की मोटरसाइकिल दुकान पर पहुंचे। साथ में होमगार्ड अमरजीत था।
शिकायत के अनुसार, पुलिस टीम ने आरोपी को अपना परिचय देकर न्यायालय की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट दिखाया और हिरासत में लेने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी प्रभात ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया।
विज्ञापन
एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी को काबू करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनकी कमीज का कॉलर पकड़ लिया और चेहरे पर कई मुक्के मारे, जिससे उनके मुंह पर चोट लगी और खून बहने लगा। आरोपी के साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। घटना के दौरान होमगार्ड अमरजीत ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घायल एएसआई का मेडिकल भी करवाया गया है।
जांच अधिकारी पंकज ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।