Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ashu was not murdered, he died after falling during a robbery.

Kaithal News: आशु की हत्या नहीं, चोरी के दौरान गिरने से मौत

Sat, 06 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ashu was not murdered, he died after falling during a robbery.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रामनगर फाटक के पास शुक्रवार को आशु का शव मिलने के मामले में पुलिस की जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आशु की हत्या नहीं हुई थी बल्कि ट्रक से जीरी चोरी करते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल होने से हो गई थी।

पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अजय और मृतक आशु चोरी की घटना में शामिल थे। अजय घायल आशु को बाइक के पीछे बिठाकर रामनगर रेलवे फाटक तक ले जा रहा था। रास्ते में आशु को प्यास लगी, अजय पानी लेने गया, लेकिन लौटने पर देखा कि आशु की मौत हो चुकी थी। अजय उसे वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि मामले में नए खुलासे के भाद अब पुलिस मामले में धारा में संशोधन कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। अदालत में शुक्रवार शाम को आरोपी अजय को पेश किया गया और इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि मृतक आशु, डेहा बस्ती जाखौली अड्डा कैथल निवासी राकेश कुमार का 20 वर्षीय बेटा था। वह रोजाना सुबह लगभग 4 बजे सैर के लिए निकलता था। चार दिसंबर की सुबह आशु के मोबाइल पर किसी का कॉल आया और बात करते-करते वह घर से बाहर गया। परिजनों की लगातार कॉल के बावजूद जब आशु ने फोन नहीं उठाया तो चिंता बढ़ गई। बाद में परिवार को शव मिलने की सूचना मिली।

शुरुआत में परिजनों ने हत्या का संदेह जताया और मृतक के पिता राकेश कुमार की शिकायत पर थाना शहर में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई। परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या करने के भी आरोप लगाए थे। एफएसएल सहित अन्य टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

गलत रस्सा कटने से सिर के बल सड़क पर गिरा

आरोपी अजय से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आशु और अजय ने तीन दिसंबर को जीरी के कट्टे चोरी करने की योजना बनाई थी। अगले दिन सुबह आशु ने अजय को बुलाया। दोनों बाइक पर बैठकर जींद रोड बाईपास पहुंचे और ट्रक पर चढ़कर जीरी के कट्टे नीचे गिराने लगे। अजय ने चाकू से रस्सा काटा, लेकिन गलत रस्सा कटने से आशु सड़क पर सिर के बल गिर गया। अजय भी ट्रक से नीचे कूद गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी उपासना ने एसडीयू और सीआईए-1 की विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सिरसा से आरोपी अजय उर्फ गुंगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed