{"_id":"67db17ed3624443e770dc671","slug":"arya-samaj-foundation-week-inaugurated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-605622-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आर्य समाज स्थापना सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आर्य समाज स्थापना सप्ताह का शुभारंभ
Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को आर्य समाज सप्ताह का शुभारंभ किया गया। पहले दिन पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। छात्रों ने वैदिक मंत्रो से पंडित गुरु दत्त विद्यार्थी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मीना मेहता ने बताया कि विद्यालय में 19 मार्च से लेकर 30 मार्च तक आर्य समाज स्थापना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी हर रोज सुबह प्रार्थना सभा के दौरान हवन का आयोजन करेंगे एवं जिन-जिन आर्य जनों ने आर्य समाज के लिए कार्य किए हैं, उन्हें याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी ने 18 वर्ष की युवावस्था में आर्यसमाज लाहौर के सदस्य बनकर वैदिक अध्ययन के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित किये। महात्मा हंसराज, लाला लाजपत राय और पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी की त्रिमूर्ति ने आर्यसमाज और डीएवी के लिए दिन रात एक कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंडित गुरु दत्त विद्यार्थी एक विज्ञान के छात्र थे और विज्ञान के साथ-साथ उन्होंने अध्यात्म को भी अपने जीवन में धारण किया। उन्होंने कहा कि वेद हमें विज्ञान और अध्यात्म दोनों का ज्ञान देते हैं तथा वर्तमान युग में भी विद्यार्थियों को वेद के साथ-साथ विज्ञान विषय का भी अध्ययन करना चाहिए। वेदों में ब्रह्मांड की रचना के बारे में जानकारी दी गई है। यदि वास्तव में हमें आज अपने जीवन को उच्च शिखर तक ले जाना है तो हमें विज्ञान के साथ-साथ अध्यात्म को जानने की आवश्यकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विद्यालय प्रांगण में हर रोज आर्य समाज से जुड़ी एक गतिविधि करवाई जाएगी जिससे विद्यार्थियों में आर्य समाज देशसेवा के संस्कार उत्पन्न किए जा सके।