फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arun and Neha from Gaurav School won gold medals in the wrestling competition.

Kaithal News: कुश्ती प्रतियोगिता में गौरव स्कूल के अरूण व नेहा ने जीते स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Arun and Neha from Gaurav School won gold medals in the wrestling competition.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी गौरव पब्लिक स्कूल, रोहेड़ा के साथ विद्यालय स्टाफ।विज
राजौंद। गौरव पब्लिक स्कूल रोहेड़ा के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कुश्ती प्रतियोगिता में लड़कों के 51 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण ने प्रथम तथा 60 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा प्रथम, जबकि 30 किलोग्राम में शिवानी और 42 किलोग्राम में तन्नु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में आदित्य ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में यश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण ने सभी विजेता खिलाड़ियों, कोच सुशील कुमार, स्टाफ, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके अनुशासन, कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी गौरव पब्लिक स्कूल, रोहेड़ा के साथ विद्यालय स्टाफ।विज

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी गौरव पब्लिक स्कूल, रोहेड़ा के साथ विद्यालय स्टाफ।विज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed