फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Artists and school children enthralled the audience with their performances.

Kaithal News: कलाकारों और स्कूली बच्चों ने प्रस्तुतियों से दर्शकों को किया भावविभोर

Tue, 10 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Artists and school children enthralled the audience with their performances.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों और स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हमें जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए और अनुशासन एवं पवित्रता के साथ जीवन जीना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गीता का सार ज्ञान, कर्म, भक्ति का सशक्त और सफलतम मार्ग है और गीता में ही जीवन जीने का सार छिपा हुआ है। हमें गीता के श्लोकों में समाहित संदेशों से सीख लेकर समाज और राष्ट्र सेवा के कदमों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने जिलावासियों से विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे सफाई अभियान में जुड़कर अपने क्षेत्र को साफ -सुथरा बनाएं।
विज्ञापन


यातायात के नियमों का दृढ़ता से पालन करते हुए अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। मुख्यातिथि विधायक सतपाल जांबा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल ने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीपशिखा प्रज्वलित करके शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चों के साथ कलाकारों ने गीता व भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव-विभोर किया। विधायक ने कहा कि बदलते परिवेश में भाग दौड़ की जिंदगी में जीवन शैली को बदलने की जरूरत है। जीवन शैली का आधार गीता के आधार पर बनाकर चलें तो सफलता के मार्ग हमेशा ही मिलते रहेंगे।

कर्मबीर कौल ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव हम सबके लिए एक ऐसा संदेश हैं कि हम सबकी भलाई के लिए काम करें और ऐसी दिशा व दशा देने का काम करें, जिससे भावी

पीढ़ी नई सीख लेकर सेवा की नई सोपान तय कर सकें।

इस मौके पर स्थानीय कलाकार राजीव शर्मा एवं दल ने भजनों व नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को कृष्णमय करने का काम किया। इसके अलावा स्कूली बच्चों में सुपार्श्व जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल के विद्यार्थियों ने मन मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को


चार चांद लगा दिए और गीता का भव्य संदेश दिया।

इस मौके पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नायब तहसीलदार अचिन, रेडक्रॉस सचिव रामजीलाल, जितेंद्र टाया,विजेंद्र कोलेखा, अमरजीत कसान, भारत हरसोला, बलजीत मालखेड़ी, टिंकू कौल, कर्मबीर फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed