फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   arrested for stealing oil

Kaithal News: तेल चोरी करने के मामले में धरा गया

Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
arrested for stealing oil
कैथल। पुलिस ने कंबाइन की टंकी से तेल व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी काबू किया है। इस मामले में कलायत थाना की टीम ने गांव बालू निवासी आरोपी सोनू को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बालू निवासी राजेश ने शिकायत दी थी कि दो मार्च को वह शादी में गया हुआ था। उसकी कंबाइन सुरेंद्र सिंह के मकान में खड़ी हुई थी। उसके चाचा के लड़के ने उसको फोन करके बताया कि कंबाइन के पास रखी तेल की कैनी, टूल किट व ट्रॉली से लोहे का सामान को गांव का ही युवक सोनू चोरी कर ले गया है। आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

कैथल। थाना शहर पुलिस ने 13 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी को काबू किया है। थाना शहर पुलिस के पीएसआई गगनदीप सिंह व एएसआई दलबीर सिंह की टीम ने सांयकालीन गश्त में बाइक पर सवार आए संदिग्ध सलिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। चीका बाईपास गदली ड्रेन कैथल के पास वीरवार शाम पुलिस ने उसे दबोचा। प्लास्टिक कट्टे से 13 बोतल देसी शराब उसके पास बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed