{"_id":"619e92c27122ea2b793f1607","slug":"arrested-a-young-man-running-away-by-snatching-the-earring-kaithal-news-knl90665934","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाली छीनकर भाग रहे युवक को काबू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाली छीनकर भाग रहे युवक को काबू किया
विज्ञापन
कैथल। महिलाओं की बालियां छीनकर भागने की घटनाओं के बीच बुधवार को एक युवक को एक महिला की बाली छीनकर भागते हुए धर दबोचा। लोगों ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पाबसर निवासी करनैलो देवी ने कहा कि वह घरेलू काम करने वाली महिला है। बुधवार को वह घर के काम से कांगथली से वापस आने के लिए कांगथली बस अड्डे के पास खड़ी थी। इसी बीच एक युवक बाइक पर आया और उसे कहा कि वह भी पाबसर जा रहा है। वह उसकी बाइक पर पीछे बैठ गई। युवक ने अपनी बाइक पाबसर के लिए कच्चे रास्ते पर मोड़ी ली। जब वे सायं करीब 4 बजे ककहेड़ी निवासी सिंधा की जमीन के पास पहुंचे तो उक्त युवक ने उसे बाइक रोककर नीचे गिरा दिया।
नीचे गिरते ही उसे चोट मारकर कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। उसने शोर मचाया तो कई लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने इस युवक को मौके पर पकड़ लिया। उसने अपना नाम गांव खरौदी निवासी बंटी बताया। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।