फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   arrest

एटीएम लूटने का प्रयास करने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
arrest
पांच-छह जून की रात को एचडीएफसी बैंक के सुरक्षा गार्ड को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर नकदी युक्त एटीएम लूटने का प्रयास करने के मामले में गिरोह के छठे सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य सभी 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एएसआई मुकेश कुमार की टीम द्वारा क्योड़क स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट प्रयास मामले में छठे आरोपी नरेश उर्फ निक्का खुराना रोड कैथल को हनुमान वाटिका के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नरेश दिवाली के पर्व पर अपने परिजनों से मिलने के लिए घर आया हुआ था, जो वापस जाने की फिराक में था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 5-6 जून की रात करीब 1:30 बजे कार में सवार होकर आए 5 बदमाशों द्वारा एचडीएफसी बैंक क्योड़क के सुरक्षा गार्ड को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया गया। उसके बाद एटीएम को गैस कटर द्वारा काटकर लूटने के प्रयास किया गया। एक आरोपी संदीप खुराना रोड कैथल को पुलिस द्वारा मौके से काबू करके 33 लाख नकदी युक्त एटीएम लूट को नाकाम कर दिया गया था। 4 आरोपी फरार हो गए थे। जांच के दौरान 4 अन्य आरोपी पवन उर्फ पम्मी खुराना रोड कैथल, गौरव उर्फ शम्मी कलसा जिला कुरुक्षेत्र, रमन पट्टी अफगान कैथल व सन्नी उर्फ स्वर्ण सनौर जिला पटियाला पंजाब को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed