फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   arrest

चोरी का माल समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
arrest
सीआईए-1 पुलिस ने चोरी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी से पूछताछ के बाद संपती बरामद कर ली। साथ ही उसे खरीदने वाले 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। सभी आरोपी बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि ककहेड़ी निवासी राजकुमार की शिकायत पर सीवन थाना में दर्ज मामले के अनुसार 6 अक्टूबर को अलमारी में गहने चेक किए तो नहीं मिले। पुलिस की टीम ने आरोपी प्रवेश उर्फ सिब्बा ककहेड़ी को गिरफ्तार करके 4 दिन का रिमांड हासिल किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला की उसने जेवर अपने परिचित को बेच दिया है। पुलिस द्वारा जेवर खरीदने वाले आरोपी सुनील उर्फ सोनू व रविंद्र उर्फ राजू ककहेडी और कर्मवीर पोलड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से गले का सेट, माथे का टीका, नाथ, 3 अंगूठी, चेन, 1 जोड़ी झुमके, 1 जैंटस कड़ा व अंगूठी, मंगलसूत्र व चांदी की तगड़ी, बाजुबंध, पदोकड़ा, 2 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी चुटकी सहित करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गहने बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed