{"_id":"6664f4af604977c649060e46","slug":"arrangements-incomplete-cows-will-not-be-shifted-to-the-new-cow-shed-kaithal-news-c-245-1-kht1001-116799-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: व्यवस्थाएं अधूरी, नई गोशाला में अभी शिफ्ट नहीं होंगे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: व्यवस्थाएं अधूरी, नई गोशाला में अभी शिफ्ट नहीं होंगे गोवंश
विज्ञापन
- अनाज मंडी के पास छह एकड़ जमीन पर तैयार की जा रही नई सरकारी गोशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जींद रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी के पास छह एकड़ में बन रही दूसरी सरकारी गोशाला में गोवंशों को अभी शिफ्ट करने में समय लगेगा, क्योंकि यहां अभी तक पूरी व्यवस्था नहीं हो पाई है। यह गोवंश श्री कृष्ण गो संरक्षण धाम ट्रस्ट गोशाला से शिफ्ट किए जाने हैं।
सरकारी गोशाला में अभी केवल चहारदीवारी का कार्य ही हो पाया है। अभी यहां पानी, बिजली व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था होना बाकी है। उसके बाद ही यहां गोवंशों को शिफ्ट किया जा सकेगा। गौरतलब है कि श्री कृष्ण गोशाला में इस समय साढ़े तीन हजार से 3800 गोवंश है। यह गोशाला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जगह पर संचालित की जा रही है।
प्राधिकरण की ओर से इस गोशाला को खाली करने के लिए कई बार नोटिस भी दिया जा चुका है। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। ऐसे में अब नगर परिषद की छह एकड़ जमीन पर सरकारी गोशाला बनाई जा रही है। पिछले लंबे समय से शहर की सड़कों पर बेसहारा गोवंश की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उधर, नई अनाज मंडी के पास जिस जगह पर गोशाला बनी है, वहां पर पुलिस चौकी व एक ईएसआई क्लीनिक का निर्माण किया जाना है। वहां से गोवंश शिफ्ट होने के बाद ही संबंधित जमीन पर इन परियोजनाओं के तहत निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि यह पुलिस चौकी अभी कम्युनिटी सेंटर में चल रही है।
जींद रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी के पास छह एकड़ जमीन में गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर चहारदीवारी का कार्य और शेड निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। ब्लॉक लगाने सहित गेट लगाने का कार्य अभी बाकी है। इसके साथ ही अभी तक पानी और बिजली का कनेक्शन भी नहीं लिया गया है। इस वजह से देरी हो रही है। प्रयास रहेगा कि जुलाई के अंत या अगस्त की शुरूआत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके बाद गोवंशों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, कैथल।