फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Approval received, bypass will be ready with Rs 1.67 crore

Kaithal News: मिली मंजूरी, 1.67 करोड़ से तैयार होगा बाईपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Approval received, bypass will be ready with Rs 1.67 crore

विज्ञापन
कलायत। शहर में अब अनाज मंडी के लिए अलग से 22 फीट चौड़ा बाइपास होगा। इसके लिए प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक करोड़ 67 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृति दे दी है। नगर पालिका की ओर से जल्द ही इसकी निविदा सूचना जारी कर दी जाएगी।
इसके निर्माण के बाद रेलवे रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक से पूंडरी ड्रेन नजदीक सिरसा ब्रांच नहर तक बनने वाले इस मार्ग से शहर मेंं जाम की स्थिति से बड़ी राहत मिलेगी। कलायत से भाजपा विधायक कमलेश ढांडा ने बताया कि वे लंबे समय से अनाज मंडी के लिए बाइपास की मांग मुख्य रूप से उठाती रही हैं। इसी तरह गांव खरक पांडवा से सिरसा ब्रांच नहर वाया सजूमा रोड नहर पुल अनाज मंडी तक करोड़ों रुपये के बजट से पूंडरी ड्रेन-2 की पटरी को पक्का करते हुए चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग, रेलवे रोड, हैफेड रोड और सजूमा रोड को आवाजाही के लिए अपेक्षाकृत भीड़भाड़ से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इन दोनों महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण से शहर में विकास से जुड़ीं गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही सड़क हादसों पर काबू पाना आसान होगा, क्योंकि अक्सर गेहूं व धान के सीजन में संबंधित मार्गों पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में शहर मेंं निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे अव्यवस्था का माहौल पैदा होता है। कई बार तो सड़क पर जाम लगने के कारण वाहन चालक आवासीय क्षेत्रों के शार्ट कट रास्तों का उपयोग करते हैं। इन हालातों में आवासीय क्षेत्रों में दुर्घटनाओंं की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कलायत नगर पालिका सचिव पवन कुमार ने बताया कि पालिका अभियंता अशोक कुमार और कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान टीम के साथ अनाज मंडी बाइपास बाइपास के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने में लगे हैं। इससे न केवल अपेक्षाकृत ज्यादा सुविधाएं क्षेत्र के लोगों को मिलेंगी बल्कि विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed