फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Applications are invited for Rashtriya Indian Military College Dehradun

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून के लिए आवेदन आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:32 AM IST
सार

जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक वेलफेयर अधिकारी प्रदीप बाली ने बताया कि प्रवेश परीक्षा देश के चिह्नित केंद्रों में 1 और 2 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
Applications are invited for Rashtriya Indian Military College Dehradun
एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून ने जुलाई 2022 सत्र में प्रवेश के लिए 30 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। आवेदन पंचकूला स्थित सैनिक एवं अर्ध सैनिक वेलफेयर विभाग में 30 अक्तूबर 2021 तक पहुंच जाने चाहिए। जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक वेलफेयर अधिकारी प्रदीप बाली ने बताया कि प्रवेश परीक्षा देश के चिह्नित केंद्रों में 1 और 2 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा पहली जुलाई, 2022 की तिथि को साढ़े 11 वर्ष से ऊपर और 13 वर्ष से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई, 2009 से पहले की जन्मतिथि वाले उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे। सैन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए उम्मीदवार पहली जुलाई, 2022 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं कक्षा पास कर चुका होना चाहिए।
विज्ञापन

आगामी 18 दिसंबर को लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित के पेपर तथा दो को सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र एवं साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। सफल उम्मीदवारों का चुने हुए सैनिक अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन पत्र, विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्रों के एक सेट को पंजीकृत पोस्ट से मंगवाने के लिए सामान्य जाति के उम्मीदवार 600 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार को 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून, तेल भवन, देहरादून, बैंक कोड नंबर-01576 के नाम भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है। केवल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय से प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed