फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Appeal not to buy gold creates concern in bullion market

Kaithal News: सोना न खरीदने की अपील से सर्राफा बाजार में चिंता

Tue, 12 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Appeal not to buy gold creates concern in bullion market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की प्रधानमंत्री की अपील किए जाने के बाद जिले के सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। इस बयान से जिले के करीब 300 सर्राफ और सुनारों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का मानना है कि यदि लोग इस अपील का पालन करते हैं तो इसका सीधा असर ग्राहकों की आमद पर पड़ेगा और पहले से सुस्त चल रहा कारोबार और अधिक प्रभावित हो सकता है।

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि बाजार की स्थिति पहले से ही चिंताजनक बनी हुई है। कई छोटे सुनारों के यहां दो-दो और तीन-तीन दिनों तक बोहनी तक नहीं हो पा रही। शादी-विवाह का सीजन होने के बावजूद बाजार में पहले जैसी रौनक दिखाई नहीं दे रही है। व्यापारियों के अनुसार यदि लोग लंबे समय तक सोना खरीदने से परहेज करेंगे तो मध्यम और छोटे वर्ग के सुनारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन




रेट बढ़ने की आशंका : राकेश

सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान राकेश ने कहा कि आने वाले समय में सोने के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिले में करीब 300 सर्राफ और सुनार इस कारोबार से जुड़े हुए हैं, जिन पर हजारों परिवारों की आजीविका निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि खरीद कम होने से बाजार में नकदी का प्रवाह घटेगा, जिसका असर अन्य संबंधित व्यापारों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापार पर असर स्वाभाविक : अनीश गुप्ता

सर्राफ व्यापारी अनीश गुप्ता ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक फैले छोटे और बड़े ज्वेलर्स के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। लंबे समय से सोने के दामों में जारी उतार-चढ़ाव के कारण व्यापार पहले ही प्रभावित चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश का प्रथम व्यक्ति इस तरह की अपील करता है तो यदि कुछ प्रतिशत लोग भी उस पर अमल करते हैं, तो व्यापार पर उसका असर पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed