फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Another new infected case of dengue found

Kaithal News: डेंगू का एक और नया संक्रमित मामला मिला

Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Another new infected case of dengue found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शुक्रवार को डेंगू का एक और नया संक्रमित केस मिला है। अब डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। यह संक्रमित केस शहर के पटेल नगर मिला है। इसके बाद संक्रमित मरीज को जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन में भर्ती करवाया गया है।

उधर, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के नौ हजार 560 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 22 जगहों पर मच्छरों का लार्वा मिला है। अब सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। दूसरी ओर 50 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। अब तक 2580 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 2165 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि बुधवार को जिले के गांव बरसाना में डेंगू का एक संक्रमित केस मिला है। इस मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। लोगों से अपील है कि अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि से डेंगू के संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed