फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Annual contribution to Chirayu Ayushman Bharat Scheme till 31st

Kaithal News: चिरायु आयुष्मान भारत योजना में वार्षिक अंशदान 31 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Annual contribution to Chirayu Ayushman Bharat Scheme till 31st
कैथल। डीसी प्रीति ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चिरायु आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक वेरीफाइड आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें इस महत्वाकांक्षी योजना का निशुल्क लाभ दिया जाता है। वहीं जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से ज्यादा 3 लाख रुपये तक है, उन्हें चिरायु विस्तार योजना के तहत केवल 1500 रुपये प्रीमियम की अदायगी के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं। पात्र लाभार्थी पोर्टल https://chirayuayushmanharyana.in/ पर 1500 रुपये के वार्षिक अंशदान 31 अक्टूबर 2025 तक भुगतान करके एक नवम्बर 2025 से 31 अक्तूबर 2026 तक योजना का लाभ उठा सकते हैं। पोर्टल पर सफल पंजीकरण के बाद पात्र लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed