फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anjali and Manju made the most beautiful Rangoli

अंजलि और मंजू ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anjali and Manju made the most beautiful Rangoli
Anjali and Manju made the most beautiful Rangoli - फोटो : Kaithal
आरकेएसडी पीजी कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ एवं फाइन आर्ट प्रकोष्ठ की ओर से दीपावली उत्सव प्रदीपन का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली, दीया सजाना, बंदरवाल, तोरण एवं फुलझड़ी बनाना, फूलों के पोट बनाना, पेंटिग एवं हेंडीक्राफ्ट एवं आभूषण बनाने की गतिविधियां करवाई गई।
विज्ञापन

इस उत्सव का शुभारंभ प्रबंधन समिति एवं आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, महासचिव पंकज बंसल, आरवीएस के कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्याम बंसल एवं प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. रचना सरदाना, प्रो. रिचा लांग्यान एवं प्रकोष्ठ के विभिन्न सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विभिन्न स्थापित स्टालों व लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करवाया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम सोनिया एवं शिवानी व द्वितीय आशिमा रही। हैंडीक्राफ्ट में प्रथम विधि, द्वितीय तान्या व तृतीय कविता एवं नेहा रही। बेस्ट गेम में प्रथम मक्खन, चेतना एवं प्रशांत रहे। रंगोली में प्रथम अंजलि एवं मंजू, द्वितीय पल्लवी, श्वेता, रीटा एवं कविता और तृतीय इंदू, संजना, सिमरन एवं वंशिका रहे। खाने के स्टॉल सजाने में प्रथम आशिमा एवं अंजलि, द्वितीय दीया एवं ज्योति और तृतीय आशु एवं हर्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टालों से सामान भी खरीदा। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. गीता गोयल, डॉ. मंजूला गोयल, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. विनय सिंहल, डॉ. सुरूची शर्मा, प्रो. रिचा लांग्यान, प्रो. अलीशा गोयल, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. गगन मित्तल, डॉ. अशोक अत्रि, डॉ. जयबीर धारीवाल, प्रो. अर्चना तिवारी एवं प्रो. सुनीता शामिल रहे। मंच संचालन डॉ. सुरुची शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed