फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Animal Husbandry Department should do tagging of animals: DC

पशुपालन विभाग करें पशुओं की टैगिंग : डीसी

Wed, 24 Jul 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department should do tagging of animals: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में बेसहारा पशु की समस्या को लेकर मंगलवार को डीसी प्रशांत पंवार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि कोई भी बेसहारा पशु सड़कों पर घूमता हुआ नजर नहीं आना चाहिए। इन पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में जल्द भिजवाया जाए।

संबंधित विभाग अलर्ट मोड में कार्य करते हुए शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लिए एक अभियान के रूप में कार्य करें। पशुपालन विभाग सभी बेसहारा पशुओं की टैगिंग का कार्य जल्द करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं, वहीं ये पशु सड़कों पर गंदगी भी फैलाते हैं। नगर परिषद के अधिकारी इन सभी पशुओं को जल्द से जल्द गोशालाओं में शिफ्ट करें।
विज्ञापन


वहीं पशुपालन विभाग अधिकारी शहर में जितनी भी गोशालाएं हैं, उनमें रह रहे पशुओं की गणना रिपोर्ट जल्द उपायुक्त कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि सरकार की ओर से सभी गोशालाओं में 700 रुपये प्रति पशु अनुदान दिया जाता है, इसलिए संबंधित गौशाला संचालक कमेटी इन बेसहारा पशुओं को लेने में आना कानी न करें और इन पशुओं की अच्छे से देखभाल भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डेयरी संचालकों एवं आमजन से भी अपील की है कि वे उपयोग के बाद अपने पशुओं को सड़कों पर आवारा भटकने के लिए न छोड़े। इस अवसर पर डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, ईओ कुलदीप मलिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed