फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry with being ignored, showed a different melody

Kaithal News: अनदेखी से नाराज, दिखा अलग राग

Wed, 31 May 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 31 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Angry with being ignored, showed a different melody
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सांसद नायब सैनी व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं संगठन से अलग पूर्व भाजपा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ढांड रोड पर सिंघल भवन में बैठक की। चर्चा के बहाने कार्यकर्ताओं ने अनदेखी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बैठक का विषय तो केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां रखा, लेकिन इसके बहाने कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा संगठन पर अनदेखी का खुला आरोप लगाया और कहा कि इस प्रकार की नीति से पार्टी को नुकसान हो रहा है। उधर, सांसद नायब सैनी ने जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की नाराजगी को नकारते हुए कहा कि सभी अलग-अलग बैठकें करके पार्टी की उपलब्धियों का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिंघल भवन में हुई बैठक में वयोवृद्ध नेता अमरनाथ भगत, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा वीरेंद्र छौत, पूर्व जिला महामंत्री केवल कृष्ण गढ़ी, पूर्व जिला महामंत्री सतीश शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित राठी, दरबार डोहर, सुरेंद्र ढूल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरदार गुरजंट सिंह, पूर्व महामंत्री रामफल टीक सहित काफी कार्यकर्ता पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सबसे पहले केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर जन-धन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी अनेक केंद्र सरकार की योजनाओं की सफलता जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन के पदाधिकारियों पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिला कार्यालय में कुछ चुन्निंदा कार्यकर्ताओं की पूछ है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं। दशकों से पार्टी के लिए निष्ठा से काम करने वाले पदाधिकारियों की अनदेखी से पार्टी को नुकसान हो सकता है।

वीरेंद्र छौत, सुरेंद्र ढुल सहित कई कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में दिए बयान में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि जिन्होंने पार्टी के लिए आजीवन काम किया है,उनके बूथ व गांव या वार्ड में कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी जाती।

उधर, असंतुष्ट कार्यकर्ताओं की इस बैठक को लेकर किए सवाल पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की मौजूदगी में सांसद ने कहा कि नाराजगी जैसी कोई बात नहीं। महाजनसंपर्क अभियान में एक बूथ पर दो-दो बैठकें हो रही हैं। यदि कुछ कार्यकर्ता बैठक कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है। वे भी केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का ही काम कर रहे हैं।
सांसद सैनी ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियांं

कैथल। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नौ साल पूरे होने पर सांसद नायब सैनी ने भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में पहले कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सरकार के नौ साल के विकास कार्य गिनवाएं। मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी बताया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में नौ साल में भारत की स्थिति बदल गई है। इन नौ वर्षों में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, हवाई क्षेत्र, सड़कों के मामले में काफी आगे बढ़ा है।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, मीडिया प्रभारी शीशपाल ङ्क्षजदल, महामंत्री सुरेश संधू, मीडिया प्रभारी राजरमन दीक्षित, भीमसेन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed