फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry firing on truck driver, injured due to bullet shrapnel

ट्रक ड्राइवर पर की रंजिशन फायरिंग, गोली के छर्रे लगने से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Angry firing on truck driver, injured due to bullet shrapnel
कैथल। गांव मंडवाल में रंजिशन दो व्यक्तियों द्वारा एक चालक व उसके साथ खड़े व्यक्ति पर फायरिंग करके उन्हें घायल कर दिया गया। दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी श्किायत में मंडवाल निवासी प्रमजीत ने बताया कि वह मंडवाल में ही देबु के ट्रक पर ड्राइवर की नौकरी करता है। 24 नवंबर की रात आठ बजे वह गुरदेव करियाणा स्टोर गांव मंडवाल के सामने चौक पर खड़ा था। उसके साथ गुरचरण निवासी मंडवाल भी खड़ा था। इसी बीच गांव वासी लक्की, मंगा सिंह बाइक पर सवार होकर आए। दोनों ने बाइक रोकते ही अपनी जेब से निकाले देसी कट्टों से फायरिंग कर दी। जिसमें उसके साथ खड़े गुरचरण व उसे गोली के छर्रे लगने से वे घायल हो गए। उन पर फायरिंग करते ही दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। उन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में शस्त्र अधिनियम सहित हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed