फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry farmers reached the police station, expressed anger

नाराज किसान थाने पर पहुंचे, जताया गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers reached the police station, expressed anger
11-सीवन। थाना में पुलिस से बात करते किसान - फोटो : Kaithal
सीवन। लगातार बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से नाराज किसानों ने शनिवार को थाने पर पहुंचकर गुस्सा जताया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि थानों में पुलिस कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाए। सीवन थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वासन देकर मनाया।
विज्ञापन

नाराज किसानों ने कहा कि नगर में नशीले पदार्थों की बिक्री ज्यादा होने से युवा नशे की लत के शिकार बन रहे हैं। ऐसे में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। किसानों ने बताया कि 23 जुलाई को खेत से कृषि यंत्र हैरो चोरी हो गया। किसानों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तीन चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बावजूद पुलिस उनसे कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

किसानों ने यह भी बताया कि आए दिन खेतों से मोटरों की तारें चोरी हो रही हैं। किसान नेता अमरेंद्र सिंह खारा व किसान जगदीश मेहता, अमरजीत, अमरीक सिंह आदि ने बताया कि पहले तो छोटी घटनाएं सामने आती थी परंतु अब तो खेतों से कृषि यंत्र भी चोरी हो रहे हैं। ऐसे में किसान अपना सामान कहां रखें और किस प्रकार से संभालें। इस पर सीवन थाना प्रभारी रामकुमार शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि वारदातों का जल्द खुलासा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हैरो चोरी के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अपराध रोकथाम के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed