{"_id":"616f328702d8971e20600c93","slug":"angry-farmers-jammed-outside-mandi-gate-due-to-cut-in-purchase-kaithal-news-knl870433194","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद में कटौती होने के विरोध में किसानों ने दो घंटे मंडी के बाहर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद में कटौती होने के विरोध में किसानों ने दो घंटे मंडी के बाहर लगाया जाम
विज्ञापन
किसानों ने धान खरीद की सुस्त रफ्तार और 55 रुपये की कटौती को लेकर असंध रोड पर अनाज मंडी का गेट बंद करके दो घंटे जाम लगाया। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और किसानों ने जमकर रोष जताया। मौके पर पहुंचे मार्केट कमेटी सचिव व पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
किसानों ने कहा कि धान का सरकारी रेट 1960 प्रति क्विंटल रुपये है, लेकिन उन्हें 1905 रुपये प्रति क्विंटल देने की बात की जा रही हैं। इसे लेकर पिछले कई दिनों से वह मंडी प्रशासन और खरीद एजेंसी को भी लगातार कह रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। यही कारण है कि उन्हें जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान पुलिस अधिकारी वजीर सिंह ने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं होती वे जाम नहीं खोलेंगे। मंडी एसोसिएशन के प्रधान महीपाल राणा व आढ़ती भीम सिंह ने कहा कि किसानों की धान की फसल पंखा लगाकर ही खरीदी जाएगी और किसानों के खाते में 1960 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पैसे आएंगे।
मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण धनखड़ ने कहा कि किसानों द्वारा लगे जाम को खुलवा दिया गया है। मंडी एसोसिएशन प्रधान व आढ़तियों द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया है कि पंखा लगाकर व 17 प्रतिशत नमी वाली फसल खरीदी जाएगी और पूरा रेट दिया जाएगा। अगर किसी किसान को कोई परेशानी है तो वे उन्हें कार्यालय में आकर शिकायत करें।