फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anger over the murder continues, protests continue

Kaithal News: हत्याकांड से नाराजगी विरोध प्रदर्शन रहा जारी

Tue, 19 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Anger over the murder continues, protests continue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भिवानी के लोहारु में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड मामले में विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न संगठनों से जुडे़ युवाओं सहित अन्य लोगों ने मनीषा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मनीषा को न्याय दिलाने से संबंधित नारे लगाए और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।

प्रदर्शन से पूर्व सैकड़ों युवा व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। यहहां से प्रदर्शन करते हुए करनाल रोड से होते हुए पिहोवा चौक पहुंचे और वहां पर आंशिक धरना दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल नरेश, प्रदीप,राहुल, सुनील, हर्ष, संदीप और मनोज ने कहा कि वे मनीषा को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार के साथ खड़े हैं। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जो घटना मनीषा के साथ हुई है, कल वह किसी अन्य लड़की के साथ भी हो सकती है। अगर सरकार घटना के साथ ही आरोपियों को सजा देकर न्याय दिलाती को उनको सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द भरे चौक पर फांसी की सजा दी जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।


युवाओं ने कहा कि प्रदेश में यह पहली ऐसी घटना नहीं है। इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। अगर इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आग भी ऐसी घटनाएं हो सकती है। प्रदर्शन का समापन कोयल कांप्लेक्स के बाहर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed